logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में होगी औसत से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने सितंबर का पूर्वानुमान किया जाहिर


नागपुर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नागपुर केंद्र ने सितंबर 2025 के लिए विदर्भ क्षेत्र का मासिक पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार इस बार विदर्भ में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। नागपुर, अमरावती, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया समेत अधिकांश जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है।

बारिश के औसतन आँकड़ों पर नज़र डालें तो सितंबर माह में नागपुर में 160.9 मिमी, अमरावती में 144.0 मिमी, गढ़चिरौली में 201.7 मिमी, गोंदिया में 181.9 मिमी, चंद्रपुर में 171.0 मिमी और अकोला में 115.9 मिमी बारिश दर्ज होती है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस बार इन औसत आंकड़ों से अधिक वर्षा होने के संकेत हैं।

विभाग ने केवल बारिश ही नहीं बल्कि तापमान को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर महीने में विदर्भ के ज़्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान यानी रात का पारा भी सामान्य से ऊपर दर्ज हो सकता है। इसका मतलब है कि दिन और रात दोनों ही समय लोगों को सामान्य से ज्यादा उमस और गर्माहट का अनुभव होगा।

मौसम विभाग ने लोगों और खासकर किसानों को सलाह दी है कि मौसम में होने वाले बदलाव पर सतर्क रहें और ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखें। बारिश सामान्य से अधिक होने की स्थिति में खेतों और दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है, जबकि अधिक तापमान के चलते उमस भी परेशानी बढ़ा सकती है।