logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

मुस्लिम समाज के सर्वेक्षण के निर्णय का स्वागत,लेकिन सरकार बताये आरक्षण देगी या नहीं-पूर्व गृहमंत्री


नागपुर- राज्य सरकार ने मुस्लिम समाज का सर्वेक्षण कराये जाने का निर्णय लिया है.जिसके तहत राज्य के 56 मुस्लिम बहुल शहरों में मुस्लिम समाज का विभिन्न आधार से सर्वेक्षण होगा।यह काम टाटा सोशल साइंस शिक्षा संस्था को दिया गया है.सरकार के इस फ़ैसले का पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से स्वागत किया है लेकिन उन्होंने यह भी कहां की सरकार ऐसा कर रही है लेकिन उसे यह स्पस्ट करना चाहिए वो मुस्लिमों को आरक्षण देगी या नहीं।

 
वलसे पाटिल शुक्रवार को नागपुर थे पार्टी ने उन्हें विदर्भ के प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी है.रवि भवन में पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने कहां की उनकी पार्टी नागपुर और विदर्भ में विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है.एक समय विदर्भ में पार्टी के 11 विधायक थे नागपुर जिले की दो सीट भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास ही थी ऐसे में पार्टी का इलाके में जनाधार है जिसे मजबूत किये जाने का प्रयास किया जा रहा है.आगामी महानगर पालिका चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा रखती है.अगर महाविकास आघाड़ी से गठबंधन हुआ तो साथ में चुनाव लड़ा जायेगा नहीं तो पार्टी अपने बलबूते ही चुनाव लड़ेगी।

 
नागपुर की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जायेंगे 
नागपुर महानगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी की भूमिका को स्पष्ट करते हुए पाटिल ने बताया की नागपुर शहर में कई समस्याएं है.24 बाय 7 जलापूर्ति योजना बड़ी समस्या है.शहर वासियो को इस योजना के तहत 24 घंटे पानी देने का ऐलान किया गया था लेकिन अब भी कई इलाको में नागरिक पीने के पानी के लिए परेशान है.बेरोजगारी दूसरी बड़ी समस्या है इसके अलावा भी कई समस्याएं है.हम इन्ही को लेकर जनता के बीच जायेंगे।