logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जब देश में राज्यों के निर्माण का इश्यू होगा तब पीएम विदर्भ को लेकर निर्णय लेंगे-बावनकुले


नागपुर- चुनावी और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर विदर्भ राज्य आंदोलन से जुड़ चुके है.अब के अपने करियर में चुनावी राजनीति के प्रबंधन में अपने मार्केटिंग और स्ट्रेटिजी के दम पर किशोर जिस भी राजनीतिक दल के साथ जुड़े उसमे विजय हासिल की.यह पहला मौका है जब सक्रीय राजनीति में आने के ऐलान के बाद किशोर किसी सामाजिक,राजनीतिक लेकिन गैर राजनीतिक ( किसी राज्य के गठन ) के मुद्दे से जुड़ रहे है.उनके जुड़ने के बाद विदर्भ राज्य आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गयी है.बीते तीन बरस में यह दूसरा मौका है जब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है.ऐसी स्थिति में क्या भाजपा राज्य के निर्माण को लेकर कोई पहल करेगी यह बड़ा सवाल है ? लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मुताबिक मौजूदा परिदृश्य में यह मुद्दा पार्टी के एजेंडे में नहीं है."बावनकुले के मुताबिक भाजपा अपने स्टैंड पर क्लियर है की विदर्भ राज्य का निर्माण होना चाहिए लेकिन फ़िलहाल यह इश्यू नहीं है"लेकिन जब यह इश्यू होगा तब देश के प्रधानमंत्री और पार्टी के प्रमुख नेता इस पर निर्णय लेंगे।यह निर्णय देश में अन्य राज्य के निर्माण के साथ लिया जायेगा।