logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Winter Session 2022: उद्धव ठाकरे पहुंचे नागपुर, रेडिसन होटल में होगी विधायकों की बैठक


नागपुर: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शीतकालीन सत्र में शामिल होने नागपुर पहुंच चुके हैं। उद्धव ठाकरे दो दिन तक नागपुर में ठहरेंगे। वहीं अपने दौरे में ठाकरे शाम छह बजे अपने तमाम विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक रेडिसन ब्लू होटल में होगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मौजूदा सत्र में सरकार को किन-किन मुद्दों पर घेरा जाए इसको लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 

एमवीए की भी होगी बैठक

ठाकरे गुट के विधायकों की बैठक के बाद महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं और विधायकों की कल सुबह नौ बजे विधानसभा में बैठक बुलाई गई है. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में राज्य सरकार को कैसे घेरना है, इस पर विधानसभा में रणनीति बनाई जाएगी।