logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

क्रिकेट मैच का इंतजार कर रहे प्रशंषकों के उत्साह पर मौसम विभाग की चेतावनी से डाला पानी,मैच वाले दिन बारिश का अनुमान 


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के वीसीए जामठा मैदान में T20 मुकाबला खेला जाने वाला है. लंबे समय के अंतराल के बाद नागपुर में होने जा रहे किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर प्रशंषकों में उत्साह है। लेकिन इस उत्साह में मौसम विभाग की चेतावनी में पानी फिरता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने 21,22 और 23 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है यलो अलर्ट में भारी बारिश की चेतावनी दी जाती है. वीसीए ने नागपुर में होने वाले मैच को देखते हुए मैच के पहले पांच दिनों का फोरकास्ट मांगा था. वीसीए ने इस मैच के लिए पांच करोड़ रूपए का इंस्युरेन्स भी करवाया है.

नागपुर में 23 सितंबर को T20 मुकाबला खेला जायेगा। मौसम विभाग ने बताया की बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है जो फ़िलहाल उड़ीसा के आसपास स्थिर है.जिसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है.यह क्षेत्र उड़ीसा छत्तीसगढ़,पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर उत्तरी भाग की तरफ बढ़ेगा।जिसके कारण कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग की चेतावनी बताती है की बारिश नागपुर में भी होगी। इस चेतावनी के बाद क्रिकेट प्रशंषकों में हताशा बढ़ सकती है। मैच से पहले ही दर्शक टिकट हासिल करने के लिए भारी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे है