logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Amravati: जनवरी से अगस्त तक 1183 किसानों ने की आत्महत्या, यवतमाल में सबसे ज्यादा 44 मामले


नागपुर/अमरावती: महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। जनवरी से अगस्त 2025 के आठ महीनों में राज्यभर में कुल 1183 किसानों ने आत्महत्या की है। यवतमाल जिले में अकेले अगस्त महीने में सबसे अधिक 44 किसानों ने अपनी जान दे दी।

इन 1183 आत्महत्याओं में से 607 को पात्र और 306 को अपात्र घोषित किया गया है। क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो आठ महीनों में छत्रपति संभाजी नगर संभाग में 520 और पश्चिम विदर्भ में 707 किसान आत्महत्याएँ दर्ज की गईं।

राज्य में कुल 14 जिले किसान आत्महत्या-प्रवण हैं, जिनमें छह विदर्भ और आठ मराठवाड़ा क्षेत्र के जिले शामिल हैं। किसानों की आत्महत्याओं के पीछे प्रमुख कारणों में भारी बारिश, कर्ज का दबाव, उचित मूल्य न मिलना और प्राकृतिक आपदाएँ शामिल हैं। विशेषज्ञों और प्रशासन की चेतावनी है कि यदि किसानों के लिए प्रभावी राहत और सहायता योजनाएँ नहीं चलाई गईं, तो यह संख्या और बढ़ सकती है।