logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ग्रामीण पुलिस विभाग के 13 पुलिसकर्मी निलंबित, कर्तव्य में कोताही और लगातार अनुपस्थिति बनी वजह


नागपुर: बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद 85 दिनों से अधिक समय तक लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले एक पुलिस अधिकारी और 12 कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मियों को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने निलंबित कर दिया है। अधीक्षक की इस कार्रवाई से ग्रामीण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  

निलंबित किए गए इन पुलिसकर्मियों में मुख्यालय के 1 पुलिस उपनिरीक्षक, 1 पुलिस हवलदार, 7 पुलिस कांस्टेबल, 3 पुलिस नायक, कलमेश्वर, नरखेड़, सावनेर से प्रत्येक 1 हवलदार, और मोटर परिवहन विभाग से एक पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं। 

कुल मिलाकर 13 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई की जद में आए हैं। इन सभी पर कर्तव्य में लापरवाही और लगातार अनुपस्थिति का आरोप है। यह निलंबन ग्रामीण पुलिस में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।