logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

माँ से झगड़े के बाद 14 साल की लड़की गुस्से में घर से निकली,पुलिस ने एक घंटे के भीतर खोज निकाला


नागपुर-माँ से हुए विवाद के बाद एक 14 वर्षीय बालिका अपने घर से निकल गयी. शिकायत मिलने के बाद महज एक घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को उसके घर पहुंचा दिया। मामला शहर के वाठोडा पुलिस थाने के तहत आने वाले खरबी के नगराले लेआउट में रहने वाले सहदेव जाधवराव कुथे इनकी 14 साल की बेटी माँ के साथ हुए विवाद के बाद घर से निकल गयी.उसके पास मोबाईल था.घरवालों ने इस बात की सूचना घबराहट में वाठोडा पुलिस थाने को दी.पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज़ोन चार के साइबर क्राइम में काम करने वाले दीपक तरईकर नामक पुलिस कर्मी ने लड़की का मोबाईल लोकेशन ट्रेस किया। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम लड़की के पिता और चाचा को साथ लेकर सर्च के लिए निकली।पुलिस के पास लड़की की फोटो भी थी.लड़की की कई इलाके में तलाश की गयी.लड़की जगह बदल रही थी इसलिए उसका लोकेशन बार-बार बदल रहा था.लेकिन एक बार सेंट ज़ेवियर्स स्कुल के बाद मोबाईल का स्थिर लोकेशन दिखाई दिया।जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने लड़की को वहां देखा और वहां हुई पूछताछ के बाद उसे थाने में लेकर घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया.लड़की मिलने के बाद घर वालों की चिंता ख़त्म हुई.