logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देश में 15 साल पुराने सरकारी वाहन स्क्रैप होंगे


नागपुर: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने बीते दिनों देश में स्क्रैपिंग पॉलिसी के अमल में लाये जाने की जानकारी दी थी.यह पॉलिसी ऐसे वाहन जो पुराने हो चुके है और प्रदुषण को बढ़ाने में सहायक है उसे स्क्रैप करने से जुडी हुई है.शुक्रवार को नागपुर में एग्रोविजन कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर गड़करी ने जानकारी दी की यह पॉलिसी लागू की जा चुकी है.उन्होंने गुरुवार को पॉलिसी के ड्राफ़्ट पर हस्ताक्षर कर दिए है.गड़करी ने बताया की खुद प्रधानमंत्री इस काम के लिए आग्रही थे.इस पॉलिसी के लागू हो जाने के बाद अब भारत सरकार या उपक्रमों का कोई भी वाहन जो 15 वर्ष पुराना है.उन्हें स्क्रैप करना होगा वो रोड पर चल नहीं पायेंगे। गड़करी के मुताबिक भारत सरकार की इस नीति को उन्होंने राज्य सरकारों के पास भी भेजा है और निवेदन किया है की वो उसे अपने अपने राज्यों में लागू करें। उन्होंने बताया की इसकी वजह से हर जिले में दो से तीन स्क्रैपिंग यूनिट खोले जायेंगे जिससे रोजगार के अवसर निर्माण होंगे देश का प्रदुषण कम होगा और फ्लैक्स इंजन के ही साथ इलेक्ट्रिक पर चलने वाली गाड़ियों का उपयोग बढ़ेगा।