logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मदन गोपाल अग्रवाल हाईस्कूल के 17 बच्चे फ़ूडपॉयजिनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती, अज्ञात ने बांटे थे चॉकलेट


नागपुर: सीताबर्डी स्थित मदनगोपाल अग्रवाल हाईस्कूल के छात्र फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए.छात्रों की तबियत के अचानक बिगड़े के बाद उन्हें तत्काल पास के ही लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.बताया गया की स्कूल के छात्रों ने मैंगो बाइट नामक चॉकलेट खाई जिसके बाद उन्हें अचानक उल्टी होने लगी. एक साथ इतने छात्रों की तबियत ख़राब होने के बाद स्कुल के टीचर हरकत में आ गए और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.बताया गया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल के छात्रों को चॉकलेट बांटी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आयी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों को चॉकलेट बांटी। चॉकलेट खाने के बाद बच्चे तड़पने लगे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ हर्ष देशमुख ने बताया कि अस्पताल में बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

चॉकलेट महसूस करने वाला व्यक्ति वास्तव में कौन था?  बर्डी पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है और जांच के बाद सभी पहलुओं का खुलासा हो जाएगा कि इसे बर्थडे चॉकलेट के रूप में बांटा गया या किसी और मकसद से बांटा गया। इसी के साथ पुलिस आस-पास के लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।