logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गणेश उत्सव के दौरान नागपुर में तैयार की गई 2500 किलो की दाल खिचड़ी


रिपोर्ट-जितेंद्र शिंगाडे 
कैमरा -मिथुन आदमने 
कॉपी एडिटर-दिव्येश द्विवेदी 

नागपुर- नागपुर के प्रसिद्ध शेफ़ विष्णु मनोहर जिनके नाम खाना तैयार करने के पूर्व में कई रिकॉर्ड है उन्होंने गणपति उत्सव के दौरान ढ़ाई हजार किलों की दाल खिचड़ी तैयार की है.


शहर के बजाज नगर स्थित विष्णु की रसोई परिसर में इस विशेष खीचड़ी को तैयार किये जाने की बुधवार सुबह शुरुवात हुई.इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे.

विष्णु मनोहर के मुताबिक वह अपने इस तरह के आयोजनों में जन हिस्सेदारी को जोड़ते है जिसका मक़सद पारंपरिक खाने की विशेषता को प्रदर्शित करना है.

खिचड़ी हर घर में खाने की परम्परा में शामिल है.महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के दौरान इसे खास तौर से तैयार किया जाता है.खिचड़ी तैयार करने की पद्धति देश के अलग-अलग भागों में अलग प्रकार की होती है.

इतने बड़े पैमाने पर खिचड़ी को बनाया जाना अपने आप में एक कौतुहलक का विषय है.विष्णु मनोहर ऐसे प्रयोगों को पहले भी सफ़ल कर चुके है.

2500 किलोग्राम की इस खिचड़ी को पांच हज़ार लोगों को प्रसाद के रूप में परोसा जायेगा
मनोहर ने बताया की 2500 किलोग्राम की खिचड़ी को तैयार करने के लिए 600 किलोग्राम चने की दाल,150 किलों फल्लीदाना,150 किलों फल्ली का तेल और 25 से 30 किलों विभिन्न मसाले,80 किलों आलू और 100 किलो हरा धनिया और कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल किया गया है.

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान आलू भात और कढ़ी का प्रसाद बनाये जाने के साथ इस तरह की खिचड़ी तैयार कर भक्तों को खिलाई जाती है.मनोहर द्वारा बनाई गई खिचड़ी में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया गया. प्रसाद के व्यंजनों में सामान्यतः प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.