logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा के 29 सफाई कर्मचारियों का निलंबन, लगातार अनुपस्थित रहने पर आयुक्त ने की कार्रवाई


नागपुर: मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी के आदेशानुसार, नागपुर मनपा के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग में बिना अनुमति के लगातार अनुपस्थित रहने वाले 29 सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।

नागपुर महानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग में सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें मनपा आयुक्त डॉ चौधरी को लगातार मिल रही थीं। आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, 20 अक्टूबर को सभी दस ज़ोन के अंतर्गत वार्डवार उपस्थिति केंद्रों पर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया।

अपर आयुक्त वसुमना पंत ने बार-बार उपस्थिति केंद्रों का दौरा किया और सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जाँच की। इस निरीक्षण के दौरान, उपस्थिति पंजिका में जिन कर्मचारियों के नाम अनुपस्थित दर्ज थे, उनकी जाँच के बाद, 20 दिन या उससे अधिक समय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।