logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईसीआईसीआई बैंक से 40 लाख की धोखाधड़ी


नागपुर: आईसीआईसीआई बैंक में खाता रखने वाले एक कंपनी के मालिक ने शाखा प्रबंधक को फोन किया और उसे चार खातों से 40 लाख रुपये स्थानांतरित करने के लिए कहा। इसका पता तब चला जब कंपनी के मालिक ने इसकी शिकायत की। बजाज नगर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार विवेक कुमार चौधरी सेंट्रल बाजार रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। इस बैंक में एंग्रो स्क्वायर प्रा. लिमिटेड कंपनी के मालिक प्रकाश वाधवानी का अकाउंट है।

2 सितंबर को कंपनी के मालिक के नाम से एक अन्य व्यक्ति ने शाखा प्रबंधक से फोन कर चार खाते में राशि ट्रांसफर करने को कहा। बैंक प्रबंधकों ने भरोसा किया और पैसा ट्रांसफर किया। हालांकि, कंपनी के मालिक प्रकाश वाधवानी ने तुरंत बैंक से पैसे के बारे में पूछा। तब जाकर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। बजाजनगर पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।