logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची 93 वर्षीय लीलाबाई, राहुल गांधी ने ट्ववीट कर कही ये बात


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर विदर्भ में पहुंच गए हैं। राहुल की यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी सख्या में लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता, अभिनेता, अभिनेत्री पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में उपराजधानी से 93 वर्षीय लीलाबाई चितले भी राहुल की यात्रा में पहुंची और अपना समर्थन दिया। जिसकी तस्वीर खुद राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी। 

चितले गुरुवार को जब भारत जोड़ो यात्रा अकोला के बालापुर पहुंची तो वहां शामिल हुई और राहुल गांधी से मिली। राहुल ने चितले के साथ का वीडियो जारी करते हुए लिखा, “1942 के भारत छोड़ो से 2022 के भारत जोड़ो तक - देश से प्यार करने वाले हर संघर्ष के लिए तैयार रहे हैं। लीलाताई जी, आपका और आपके परिवार का त्याग अमूल्य है। हम हर कीमत पर देश की आज़ादी और संविधान की रक्षा करेंगे।”

राहुल को बताई जेल जाने की कहानी

कांग्रेस नेता से मुलाकात के समय लीलाबाई ने 12 साल की उम्र में जेल जाने की कहानी भी बताई। कैसे एक नारा लगाने के कारण अंग्रेजों ने उन्हें और उनके पिता और भाई को जेल में डाल दिया था। लीलाबाई ने बताया, 9 अगस्त 1942 को वह 12 साल की थीं। करो या मरो का नारा महात्मा गांधी ने दिया था। मैंने और मेरे दो सहेलियों ने स्कूल के सामने नारेबाजी की। इसलिए हमें पुलिस ने हिरासत में लिया। शाम तक पुलिस चौकी पर रखा गया। फिर हमें छोड़ दिया। हालांकि, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी।