logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: श्रद्धा और आस्था का पर्व, छठ पूजा धूमधाम से संपन्न, पारशिवनी और रामटेक तहसील में हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य


नागपुर: आस्था और श्रद्धा का महापर्व ‘छठ’ बड़ी ही धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पारशिवनी और रामटेक तहसील में उत्तर भारतीय समुदाय के हजारों श्रद्धालुओं ने उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व शांति, मानवता की रक्षा और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की।

नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के अंतर्गत कन्हान नदी के रानीबगीचा घाट पर इस वर्ष छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर घाट पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए और पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद श्याम कुमार बर्वे, राज्य मंत्री एड आशीष जायसवाल, पूर्व वित्त मंत्री राजेंद्र मुलक, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रश्मी बर्वे सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

आयोजन को सफल बनाने में कन्हान पुलिस, नगर परिषद कन्हान, ग्राम पंचायत टेकाड़ी, वेकोलि प्रबंधन (कामठी उपक्षेत्र) एवं नगर पंचायत कांद्री का विशेष सहयोग रहा। आस्था और एकता के इस पर्व में समाज के सभी वर्गों ने मिलकर हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन सामूहिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया।