logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा को गुंठेवारी की तरह नियमित किए गए लेआउट में मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी के लिए पत्र, निवेदन नहीं किया गया स्वीकार


नागपुर: नागपुर सुधार प्रन्यास ने नागपुर महानगर पालिका को गुंठेवारी की तरह नियमित किये गए लेआउट में मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए पत्र लिखा है। लेकिन मनपा ने फ़िलहाल इस निवेदन को स्वीकार नहीं किया है। मनपा ने नागपुर सुधार प्रन्यास से मंजूर ले आउट प्लान और ओपन प्लॉट के मालिकाना हक़ के दस्तावेजो की मांग करते हुए पत्र लिखने वाली है।

नागपुर सुधार प्रन्यास ने शहर के आउटर भाग में आने वाले 407 लेआउट की मुलभुत सुविधाओं की जिम्मेदारी संभालने के लिए पत्र लिखा था। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। बीते दिनों पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मनपा और एनआईटी अधिकारियो की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली थी। 

इसके बाद मूलभूत सुविधाओं को नागपुर सुधार प्रन्यास द्वारा विकसित कर दिए जाने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के बाद मनपा ने अपनी तरफ से पहल शुरू की है। मनपा द्वारा नागपुर सुधार प्रन्यास को गुंठेवारी के तरह नियमित किये गए लेआउट को नियमित किये जाने संबंधी दस्तावेजों की जानकारी के ही साथ ओपन प्लॉट के मालकी हक़ से सम्बंधित जानकारी मांगी है। शुरुवात में 65 लेआउट से संबंधित जानकारी मांगी गयी है, जिससे की इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सकें।