logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी – सभी यात्री सुरक्षित


नागपुर: नागपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। नागपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (नंबर 6E) ने जैसे ही सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरी, तभी कुछ ही देर बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पायलट ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और विमान को सुरक्षित नागपुर एयरपोर्ट पर उतार दिया। इस फ्लाइट में कुल 272 यात्री सवार थे, जिनमें नौकरी पेशा, व्यवसायी वर्ग और कई नामचिन हस्तियां जैसे सुधाकर कोहळे, शेखर भोयर और नितीन कुंभलकर शामिल थे।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया। विमान की तकनीकी जांच के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित कोलकाता भेज दिया गया। गौरतलब है कि नागपुर से कोलकाता के लिए यह एकमात्र डायरेक्ट फ्लाइट है, जिस कारण अधिकतर यात्री इसी से सफर करते हैं।