logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर बड़ा खतरा टला, घना कोहरा बना दो विमानों की लैंडिंग में बाधा; ‘गो-अराउंड’ कर बचाई गई सैकड़ों यात्रियों की जान


नागपुर: नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह एक खतरनाक स्थिति से बाल-बाल बचा गया। घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण इंडिगो की दो घरेलू उड़ानों को लैंडिंग से ठीक पहले हवा में दोबारा उड़ान भरनी पड़ी। दोनों विमान क्रमशः बेंगलुरु और मुंबई से नागपुर आ रहे थे।

इंडिगो की फ्लाइट 6E-5003 (बेंगलुरु-नागपुर) सुबह 6:50 बजे और 6E-4342 (मुंबई-नागपुर) सुबह 10:20 बजे नागपुर हवाई अड्डे पर लैंड करने वाली थी। लेकिन अचानक मौसम बिगड़ गया और रनवे को ढकते घने कोहरे की वजह से पायलटों को आखिरी पल पर ‘गो-अराउंड’ करना पड़ा — यानी विमान को वापस हवा में उठाना पड़ा।

दोनों विमानों ने लगभग 20 से 25 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाए और मौसम के थोड़ा साफ़ होने के बाद दोबारा रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों ने बताया कि जब विमान ने लैंडिंग के बजाय अचानक ऊपर की ओर उड़ान भरी, तो एक पल के लिए पूरा केबिन सन्नाटे में डूब गया। कुछ यात्रियों को हाल ही में अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हादसे की याद भी सताने लगी।

हालांकि, इंडिगो के दोनों पायलटों की सतर्कता और कुशलता के चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और दोनों फ्लाइट्स सुरक्षित लैंड कर पाईं।
बेंगलुरु से आई फ्लाइट अंततः सुबह 7:10 बजे लैंड हुई, जबकि मुंबई-नागपुर उड़ान 20-25 मिनट की देरी के बाद शाम करीब 7:50 बजे रनवे पर उतरी।

मौसम विभाग के अनुसार, यह घटना एक प्राकृतिक स्थिति के कारण हुई, जो मानसून के दौरान अक्सर देखने को मिलती है। नागपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी पुष्टि की है कि कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिससे ये एहतियाती कदम उठाना ज़रूरी हो गया। फिलहाल एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं