logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वेकोलि खदान की मिट्टी के पहाड़ में भयंकर धंसान, सैकड़ों घर बाल-बाल बचे; DGMS नियमों की अनदेखी का आरोप


नागपुर/पारशिवनी: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के अंतर्गत आने वाले वेकोलि (WCL) कामठी उपक्षेत्र की एकीकृत इंदर-कामठी डीप ओपन कास्ट माईस में आज तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। खदान द्वारा डम्प की जा रही मिट्टी के कृत्रिम पहाड़ (डम्प) में सुबह लगभग 4:30 बजे भयंकर स्लखन (स्लाइड) हुआ, जिससे आसपास के लगभग 100 घरों में सो रहे नागरिक बाल-बाल बच गए। इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

DGMS के नियमों की अनदेखी का आरोप

वेकोलि कामठी उपक्षेत्र द्वारा यह मिट्टी पुराने गोंडेगांव सीमा क्षेत्र में डम्प की जा रही थी। आरोप है कि मिट्टी के इस कृत्रिम पहाड़ को डीजीएमएस (DGMS) के सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर तैयार किया जा रहा था, जिसका परिणाम आज सुबह हुए भयानक स्लाइड के रूप में सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह स्लाइड लगभग 200 मीटर चौड़ा और 800 मीटर लंबा हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार रमेश पागोटे, भाजपा नेता उदयसिंह यादव और वेकोलि के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। समाचार लिखे जाने तक खदान में मिट्टी डम्पिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।


"हमने बार-बार पत्र-व्यवहार किया": उपक्षेत्रीय प्रबंधक

इस प्रकरण पर वेकोलि कामठी उपक्षेत्रीय प्रबंधक शरद कुमार दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि गोंडेगांव सीमा क्षेत्र में बसे नागरिकों के साथ-साथ राज्य सरकार को भी इस बस्ती को हटाने के लिए बार-बार पत्र-व्यवहार किया गया था। दीक्षित ने यह भी स्पष्ट किया कि इन नागरिकों को 20 साल पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है, यानी ये बस्तियां अवैध रूप से बसी हुई हैं।