logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

राज्य से बाघ-बाघिन का एक जोड़ा गुजरात जायेगा और वहां से शेर-शेरनी का जोड़ा राज्य में आयेगा-वन मंत्री


नागपुर: महाराष्ट्र से बाघ बाघिन का एक जोड़ा गुजरात भेजा जायेगा जबकि गुजरात से शेर-शेरनी का जोड़ा राज्य में भेजा जायेगा यह जानकारी राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी.उन्होंने बताया कि गुजरात के जूनागढ़ के सक्करबाग पार्क से शेर और शेरनी का एक जोड़ा जल्द ही संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, बोरीवली, मुंबई में लाया जायेगा इसके बदले में बोरीवली उद्यान  से बाघों और बाघिनों के जोड़े को जूनागढ़ भेजा जाएगा। राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया की वन्यप्राणियों के हस्तांतरण के लिए गुजरात के वन राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और उनके बीच  26 सितंबर को अहमदाबाद में इस संबंध में चर्चा हुई है.

इस प्रस्ताव को लेकर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुनील लिमये और जूनागढ़ सक्करबाग पार्क के निदेशक अभिषेक कुमार ने भी चर्चा की है. 4 अप्रैल 2022 को अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक डॉ क्लेमन्ट बैन और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान बोरीवली के निदेशक जी. मल्लिकार्जुन ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील लिमये के निर्देश पर  गुजरात ले प्रधान मुख्य वन संरक्षक  के साथ बातचीत की और इस बारे में  कार्यवाही शुरू की। सोमवार 26 सितंबर को वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और गुजरात राज्य मंत्री विश्वकर्मा ने इस बारे में विस्तृत चर्चा की. जिसके बाद अब इन वन्यप्राणियों का हस्तांतरण किया जायेगा।