logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाणार परियोजना का एक हिस्सा नागपुर में होगा स्थापित, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पूरी ने कहा- कर रहे प्रयास


नागपुर: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने विदर्भ में पेट्रोलियम परियोजना स्थापति करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, नानार में स्थापित होने वाली पेट्रोकेमिकल  विरोध को देखते हुए इसे तीन टुकड़ो में बांटकर एक नागपुर में स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। विदर्भ आर्थिक विकास परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए उन्होने यह बात कही।

ज्ञात हो कि, 2017 में राज्य सरकार ने रायगढ़ के नाणार में चार लाख करोड़ रूपये की पेट्रोकेमिकल प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। सरकार के इस योजना को वहां के स्थानीय नागरिक और राजनीतिक दलों ने जोरदार विरोध किया था। इसके बाद योजना को वहां स्थापित की योजना को स्थगित कर दिया गया।

तीन टुकड़ो में होगा बटवारा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, 60 लाख टन वाली इस परियोजना को तीन टुकड़ो में बांटने का तय किया गया है। जिसके तहत एक हिस्सा करीब 20 लाख टन को नागपुर में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एक अन्य हिस्सा रत्नागिरी के बरसू में स्थापित किया जाएगा।

डेढ़ लाख का निवेश, 25 हजार को मिलेगा रोजगार

अगर नाणार में स्थापित होने वाली परियोजना का एक हिस्सा को नागपुर में स्थापित किया जाता है तो करीब डेढ़ लाख करोड़ का निवेश जिले में आएगा। जिससे विदर्भ के करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं  एक से डेढ़ लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। 

कई बार हो चुकी है मांग 

जब से नाणार में परियोजना स्थापित करने का विरोध शुरू हुआ था तभी से इसे वहां से निकालकर विदर्भ में स्थापित करने की मांग यहां के उद्योगिक संगठन और नेता कर रहे थे। इसी के सिलसिले में विदर्भ आर्थिक विकास परिषद ने तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक प्रेसन्टेशन भी पेश किया गया था, जिसमें क्षेत्र में पेट्रो केमिकल परियोजना स्थापित करने के फायदे बताए थे।