logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: पारशिवनी में राष्ट्रीय महामार्ग 44 पर बाइक सहित ट्रक के पिछले हिस्से में घुसा व्यक्ति, घटनास्थल पर हुई मौत


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 में हायवे स्टार ढाबा के पास एक सुरक्षा कर्मी मोटरसाइकिल चालक ट्रक के पीछे बाईक सहित घुस गया, जिसमें बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मृतक चेतन तुलसीराम राऊत एक निजी सुरक्षा एजेंसी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत था. गुरवार शाम 4 से 5 बजे के बीच अपनी मोटरसाइकिल से निसतखेडा तहसील मौदा स्थित अपने घर जा रहा था. इसी बीच सामने से जा रहें ट्रक चालक ने अचानक जोरदार ब्रेक लगा दिया, जिसमें सुरक्षा कर्मी ट्रक के पीछे बाईक सहित घुस गया. इस घटना में सुरक्षा कर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. 

प्रकरण को लेकर कन्हान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए उपजिला रूग्नालय कामठी भेजा है. कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रकरण को लेकर मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि, सुरक्षा एजेंसी के द्वारा मृतक चेतन तुलसीराम राऊत से तीन शिफ्ट में काम करवाया गया था, तथा मौत के लिए सुरक्षा एजेंसी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है.