logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भिवापुर में चौंकाने वाली घटना, क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय किशोर की हुई मौत, पेट के निचले हिस्से में बल्ला लगने से गई जान


नागपुर: नागपुर ज़िले के भिवापुर में क्रिकेट खेलते समय एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई। शॉट लगाते समय गलती से उसके के पेट के निचले हिस्से में बल्ला लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम प्रणव आगलावे है। प्रणव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।

भिवापुर शहर के झांसी रानी चौक निवासी प्रणय अनिल आगलावे राष्ट्रीय विद्यालय भिवापुर में अर्ध-अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 7वीं में अध्ययनरत था। भिवापुर महाविद्यालय के मैदान में एक दोस्त के साथ क्रिकेट खेलते समय गेंद और बल्ले से पेट के निचले हिस्से पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हाल ही में, दो महीने पहले, उनके पिता अनिल आगलावे का भी निधन हो गया। पिता के बाद बेटे की आकस्मिक मृत्यु से आगलावे परिवार और मित्रों के साथ-साथ शहर में भी गहरा शोक व्याप्त है। उनके परिवार में माँ और एक भाई है जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है।