logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेजरफ्तार कार ने टाटा पंच को मारी जोरदार टक्कर, एक घायल; सावनेर-कलमेश्वर मार्ग पर डब्ल्यूसीएल फाटा की घटना


नागपुर: सावनेर-कलमेश्वर मार्ग पर डब्ल्यूसीएल (WCL) फाटे के समीप बुधवार शाम करीब सात बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में टाटा पंच कार के चालक को गंभीर चोटें आईं और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, पंच कार क्रमांक MH/34 CJ/3677 को चालक अनंता लक्ष्मण शेते (उम्र 52, निवासी सावनेर) अपने साथी संदीप किसान जरीले (निवासी डब्ल्यूसीएल कॉलोनी) के साथ कलमेश्वर से डब्ल्यूसीएल कॉलोनी की ओर जा रहे थे। जब वे डब्ल्यूसीएल फाटे से वाहन क्रॉस कर रहे थे, तभी सावनेर से कलमेश्वर की ओर तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार क्रमांक MH/40 B/8714 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर में पंच कार के चालक अनंता लक्ष्मण शेते का हाथ गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात मदद केंद्र की प्रमुख एपीआई सुहासिनी सहस्त्रबुद्धे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की घायल चालक को इलाज के लिए सावनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण यातायात प्रभावित हुआ। जिसे एक घंटे के बाद सुचारु किया गया। सावनेर पुलिस ने स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।