logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस लाइन में पेड़ गिरा, बहन ने दिखाई बहादुरी; बचाई छोटे भाई की जान


नागपुर: नागपुर के पुलिस लाइन परिसर से दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक 15 साल की बहादुर बच्ची ने अपने छोटे भाई की जान बचा कर मिसाल कायम कर दी। आईए देखते हैं क्या है पूरा मामला। 

मंगलवार दोपहर नागपुर पुलिस लाइन परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब क्वार्टर नंबर 94 के पास एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में दो मासूम बच्चे घायल हो गए। 15 वर्षीय समृद्धि अमित डोलस और उसका 6 साल का भाई सिद्धार्थ। समृद्धि, जो नागपुर के पूर्व पुलिस निरीक्षक अमित डोलस की बेटी है, उस समय अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी। तभी अचानक पेड़ गिरने लगा. लेकिन बिना एक पल गंवाए, समृद्धि ने सिद्धार्थ को धक्का देकर बचा लिया और खुद पेड़ की चपेट में आ गई।

दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर नहीं हैं और दोनों खतरे से बाहर हैं। लेकिन इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस लाइन जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह में पेड़ों की देखरेख क्यों नहीं हो रही? पेड़ गिरने के बाद भी घंटों तक कोई राहत कार्य क्यों नहीं शुरू हुआ?

इस बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है.  समृद्धि की सोच, साहस और बलिदान वाकई प्रेरणादायक हैं। अब स्थानीय निवासी प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। क्या बाकी खतरनाक पेड़ों की जाँच होगी? क्या ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होगी?