logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए युवक की करेंट लगने से हुई मौत, खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर जिले के रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले बोरडा सराखा गांव में एक युवक को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिजली का करेंट लग गया. इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस मामले में रामटेक पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बोरडा सराखा निवासी राघव नारनवरे खेत में किटनाशक का छिड़काव करने के लिए खुमारी गांव निवासी किसान अंकित धानोरे के खेत में गया था. खेत मालिक के आदेश पर मृतक बिजली के तार का संग्रह करने लगा, जिसमें बिजली करेंट होने के कारण मृतक को जोरदार करेंट लग गया. 

करेंट लगने के बाद उसे रामटेक उपजिला रूग्नालय ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव विच्छेदन के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. रामटेक पुलिस ने संभा नारनवरे की शिकायत पर विविध धाराओं के तहत खेत मालिक अंकित धानोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.