logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस-गड़करी को सद्बुद्धि की प्रार्थना के साथ आम आदमी पार्टी ने किया यज्ञ आंदोलन


नागपुर-टाटा एयरबस प्रोजेक्ट के महाराष्ट्र (नागपुर) से गुजरात चले जाने पर नागपुर में आम आदमी पार्टी ने आंदोलन किया। इस आंदोलन के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान चौक में एकत्रित होकर हवन किया। पार्टी के विदर्भ संयोजक देवेंद्र वानखेड़े ने बताया की हम यह आंदोलन भाजपा के नेताओं को सद्बुद्धि मिलने के लिए कर रहे है.एक ऐसा प्रोजेक्ट जिससे नागपुर के हजारों युवकों को रोजगार मिलता वह गुजरात हस्तांतरित हो गया और यहाँ के स्थानीय नेता कुछ न कर सकें। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया की राज्य में स्थापित हुई सत्ता में गुजरात द्वारा की गयी मदत के एवज में राज्य में आने वाले प्रोजेक्ट जानबूझकर गुजरात भेजे जा रहे है.वानखेड़े के मुताबिक ऐसा लगता है की राज्य में जो खोके वाली सरकार बनी है उसका ऋण चुकाने के लिए यह सब हो रहा है.हमले यज्ञ किया है और और प्रार्थना की है की भगवान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को सद्बुद्धि दे.