logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सामने से आती दोपहिया को आपली बस ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत


नागपुर: मानेवाड़ा-बेसा रोड पर बड़ी दुर्घटना हुई। जहां दो पहिया से जाते माँ-बेटे को सामने से आती आपली बस ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बस के निचे गिर गए।  वहीं बस के निचे आने के कारण मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानेवाड़ा निवासी सुषमा पाठक (55) के रूप में की गई है, वहीं बेटे प्रतिक पाठक को मामूली चोंट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक महिला अपने बेटे के साथ एक्टिवा गाड़ी से बेसा से मानेवाड़ा आ रही थी।  तभी सामने से आ रही आपली बस ने उनकी एक्टिवा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से दोनों बस के निचे गिर गई और बस के निचे आ गई। वहीं सर पर बस का टायर गुजरने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा बच गया, उसे केवल हल्की चोट लगी।

लोगों ने बस में की तोड़फोड़

तह हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ा लिया और उसकी जोरदार पिटाई कर दी। वहीं गुस्साए लोगों ने चालक की लापरवाही के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए बस पर पथराव भी किया, जिसमें बीएस के कई कांच टूट गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद घटना का पंचनामा करने के बाद मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है।