logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गायरान भूमि मामले पर अब्दुल सत्तार ने दिया स्पष्टीकरण, कहा- नियमों के तहत लिया निर्णय


नागपुर:  गायरान भूमि मामले पर विपक्ष कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार पर लगातार हमलावर है। विपक्षी सत्तार से इस्तीफा मांग रहे हैं, इसको लेकर पीछे तीन दिनों से दोनों सदनों में हंगामा किया जा रहा है। वहीं इस मामले पर सत्तार ने स्पष्टीकरण दिया है। बुधवार को विधानसभा में जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा, “नियमों के तहत भूमि का आवंटन किया गया है। इसके पहले भी कई बार इस तरह के निर्णय लिए गए हैं।”

सत्तार ने कहा, “रकार के निर्णय के अनुसार भूमिहीन किसानों, अनुसूचित जनजातियों को कुछ भूमि प्रदान करने की अनुमति है। शासन के निर्णय अनुसार ऐसे व्यक्तियों के अतिक्रमणों को नियमित करने का निर्णय पूर्व में कई बार लिया जा चुका है।”

उन्होंने कहा, "इसमें स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक कार्यों के लिए इन नियमों में ढील दी गई है। इस मामले में पिछड़े वर्ग के लोगों, आदिवासी समाज के प्रमुख लोगों के लिए यह फैसला लिया गया है। इस निर्णय से राज्य सरकार को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।" उन्होंने आगे कहा कि, “राजस्व मंत्री के समक्ष पुनर्विचार याचिका दायर की गई है।”

कोई भी सजा भुगतने के लिए तैयार

 कृषि मंत्री ने कहा, "मेरे ऊपर लगे आरोपों के को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।" उन्होंने कहा कि, "इस पर अदालत का जो भी आदेश होगा वह मुझे मान्य होगी। मुझे जो भी सजा मिलेगी, मुझे वह स्वीकार होगी।"