logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भांडेप्लॉट क्षेत्र में जबरन लूट का मामला आरोपी गिरफ्तार; नगदी और दस्तावेज़ छीन कर फरार हुआ था आरोपी


नागपुर: नागपुर के सक्करदरा पुलिस थाना क्षेत्र के भांडेप्लॉट इलाके में लूट की घटना सामने आई है।हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा लिया है। 

जानकारी के अनुसार,  अजेन्द्र  नागेश्वर ( मध्य प्रदेश निवासी हैं जो की भांडेप्लॉट  में  एक किराए के कमरे में रहते हैं । 9 अक्टूबर की रात वह अपने गाँव जाने के लिए निकल रहा था, तभी रास्ते में सोनू उर्फ गेंडा राजकुमार दांडेकर  नामक अपराधी ने उसे रोका और उसकी जेब से जबरदस्ती नगदी और उसकी पत्नी व बच्चे के आधार कार्ड सहित बैग छीनकर फरार हो गया।

फिर्यादी की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को बाद में ढूंढ कर गिरफ्तार किया है और उसके पास से लूट के समान को भी बरामद किया है