logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महावितरण का अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार


नागपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महावितरण के अधिकारी को दो हाजर रुपये  की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए अधिकारी का नाम प्रशांत मारोती राव भाजीपाले (52) है। भाजिपले महावितरण के मेहदीबाग़ एमएसईबी में अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता के पद पर थे। भाजीपाले ने शिकायतकर्ता से टावर में लगे मीटर पर इलेक्ट्रिक लोड बढ़ाने के ऐवज में रिश्वत मांगी थी। 

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, नारी रोड स्थित एक 39 वर्षीय शिकायतकर्ता ने महावितरण के मेहदीबाग़ पांचपावली विभाग में रिलायंस टावर में लगे लगे मीटर में अतिरिक्त लोड बढ़ाने के लिए निवेदन दिया था। भाजीपाले ने इसके लिए शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसको लेकर पीड़ित ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके पश्चात गुरुवार को एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता को पैसे के साथ भाजीपाले के कार्यालय भेजा। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांचपावली पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

हर काम के लिए मांगी जाती है रिश्वत


शहर में नागरिक आये दिन एमएसईबी द्वारा भेजे जा रहे हैं अनाप-शनाप बिलों के चलते पहले ही परेशानी झेल रहे हैं और अक्सर लोग अपने बढ़े हुए बिलों में सेटलमेंट करवाने और उनके अमाउंट को कम करवाने के लिए  एमएसईबी के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर होते हैं। ऐसे में एमएसईबी अधिकारियों द्वारा सेटलमेंट करवाने के नाम पर उनसे मोटी रकम की मांग की जाती रही है। पिछले कुछ समय से नागरिकों द्वारा इस तरह की कई शिकायतें संबंधित विभाग से भी की जा रही थी।