logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेत माफियाओं पर प्रशासन का डंडा, 50 लाख का माल जब्त किया जब्त


  • राजस्व विभाग एवं पारशिवनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले साहोली घाट में रेती चोरी को लेकर राजस्व विभाग एवं पारशिवनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 50 लाख का माल जब्त किया गया है, तथा रेती की कीमत सहित कुल 9 लाख का फाइन लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पारशिवनी तहसील के बंद पडे साहोली रेती घाट से पिछले कई दिनों से रेती चोरी की जा रही थी। इस आशय की जानकारी राजस्व विभाग को लगने पर राजस्व विभाग के द्वारा छापा मारा गया, जिसमें राजस्व विभाग ने पोकलेन मशीन किंमत 50 लाख को जब्त करने में सफलता पाई है, जबकि पोकलेन का चालक फरार हो गया।

इस कार्यवाही में रेती चोरो के द्वारा 100 ब्रास से अधिक की रेती का उत्खनन किया गया था.जिसकी कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई हैं, जिसमें 5 गुणा फाइन 7 लाख 50 हजार रुपए लगाया गया हैं.जिसमें राजस्व विभाग एवं पारशिवनी पुलिस के द्वारा कुल 59 लाख रुपए की संपूर्ण कार्यवाही की गई हैं। तहसीलदार प्रशांत संगोडे की शिकायत पर पारशिवनी थाने में मामला दर्ज किया गया हैं। PSI दिपिल बतोंडे मामले की जांच कर रहें है।