logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

दो दिन आराम करने के बाद रविवार रात बरसे बादल, नागपुर वासियों को मिली राहत; 24 घंटे में 14.2 एमएम बारिश दर्ज


नागपुर: शहरवासियों को दो दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की रात मौसम ने बड़ी राहत दी। देर रात बादलों ने दस्तक दी और हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को ठंडी फुहारों से सराबोर कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, नागपुर में बीते 24 घंटे में कुल 14.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

नागपुर शहर में पीछे दो दिनों से बारिश रुकी हुई थी। दो दिन के इंतजार के बाद शनिवार रात से शहर के कई इलाकों में हल्की हल्की बारिश शुरू हुई। वहीं रविवार तड़के शहर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। बारिश से उमस और गर्मी से परेशान शहर वासियों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक नागपुर शहर में 14.2 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र के कारण अगले 2-3 दिनों तक नागपुर और विदर्भ के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। मानसून के आगमन के बावजूद विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में अब तक बुवाई के लिए पर्याप्त और नियमित बारिश नहीं हो सकी है।

इससे किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई किसानों ने जून के अंतिम सप्ताह में हुई शुरुआती बारिश को देखकर खेतों में बुवाई शुरू कर दी थी, लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट ली और बारिश रुक गई। जिन किसानों ने शुरुआत की बारिश को देखते हुए खेत में बुवाई कर दी थी, उनपर दोबारा बुवाई करने की नौबत आ गई है, इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।