logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एम्स नागपुर डीन ने सात छात्रों को छह महीने के लिए किया सस्पेंड


नागपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में एक फर्स्ट ईयर के छात्र की शिकायत पर डीन मृणाल पाठक ने सभी सात छात्रों को छह महीने के किये सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। सभी सस्पेंडेड छात्र एमबीबीएस पाठ्यक्रम में पढाई कर रहे हैं। जिन छात्रों के ऊपर कार्रवाई हुई है उसमें क्लास रिपिटेटिव भी शामिल है।

छात्रों को भेजे लेटर में डीन ने यह नहीं बताया कि, किस अपराध के लिए छात्रों पर यह कार्रवाई की है। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सातों छात्रों ने फर्स्ट ईयर के छात्र को हॉस्टल के अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ रैगिंग के नाम पर बदसलूकी की।

हालांकि, छात्रों और अन्य फैकल्टी मेंबर के अनुरोध पर डीन ने आदेश पर रोक तो लगा दी है। इसी के साथ इस मामले पर कमिटी का गठन कर दिया है। डॉ पाठक ने कहा, कार्रवाई पर विचार-विमर्श चल रहा है और इसे रद्द किया जा सकता है। वहीं बुधवार और गुरुवार को निलंबित छात्रों को क्लास में बैठने की अनुमति दी गई है।