logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

AIR Fest 2022: सूर्यकिरण टीम पहुंची नागपुर, 19 नवंबर को होगा आयोजन


नागपुर: एयर फेस्ट 2022 में शामिल होने के लिए भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम अपने हॉक विमानों के साथ नागपुर पहुंच गई है। हर साल की तरह इस साल भी वायुसेना ने उपराजधानी में एयर फेस्ट का आयोजन किया है। 19,20 नवंबर को होने वाला यह आयोजन वायुसेना नगर मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड के परेड ग्राउंड में होगा। वहीं विमान सोनेगांव स्टेशन से उड़ान भरेंगे और लैंड करेंगे।

इनमें सूर्य किरण एरोबैटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर एयर डिस्प्ले टीम, आकाशगंगा टीम और एयर वारियर ड्रिल टीम शामिल है. जो नागपुर के आसमान में विमानों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग, परिवहन और लड़ाकू विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट भी किया जाएगा. वही भारतीय वायुसेना के उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।  

बता दे की पिछले साल भी 'एयर शो' का आयोजन किया गया था। हालांकि, उस समय भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में  मृत्यु  के कारण एयर शो रद्द कर दिया गया था।