logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अजित पवार ने विकास कामों को रोकने का लगाया आरोप, फडणवीस बोले- कुछ चीजें आप से ही सीखा


नागपुर: उपराजधानी में आयोजित शीत सत्र के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के बीच नोकझोंक देखने को मिली। पवार ने राज्य सरकार पर विकास के कामों को रोकने का आरोप लगाया। जिस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, कुछ चीजें आप से ही सीखी है। 

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा में विकास कार्यों के ठप होने का मामला जगजाहिर रहा। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने आरोप लगाया कि शिंदे-भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद महा विकास अघाड़ी सरकार में विकास कार्यों को रोक दिया गया।

अजित पवार ने कहा, छह महीने पहले शिंदे-फडणवीस सरकार आई थी। पिछली सरकार के दौरान जिन कामों को बजट में मंजूरी मिली थी। वो काम जो व्हाइट बुक में आया। उन सभी कार्यों को ठप कर दिया गया। उन्होंने कहा, "मैं लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से मिला। अब तक कई सरकारें बदल चुकी हैं। लेकिन व्हाइट बुक में बताए गए काम रुकते नहीं दिखे। ये सिर्फ महाराष्ट्र में जॉब हैं, गुजरात, तेलंगाना में जॉब नहीं तो इसे क्यों रोका गया।"

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा, "आप 7-7 बार निर्वाचित हुए हैं। हम कम हो गए हैं। लेकिन मैंने आपसे कुछ चीजें सीखी हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी सरकार आने पर अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बने।" उन्होंने कहा, "आपने उस समय मेरे ही निर्वाचन क्षेत्र में काम अवरूद्ध कर दिया था। सबका काम ठप हो गया। आपने ढाई साल में भाजपा के लोगों को एक नया पैसा नहीं दिया।"

70 प्रतिशत कामों को शुरुआत 

फडणवीस ने कहा, "लेकिन हम बदले की भावना नहीं रखेंगे। दिए गए निलंबन में से 70 प्रतिशत को रद्द कर दिया गया है। 30 फीसदी मोरेटोरियम इसलिए रखा गया है, क्योंकि फंड बांटते समय प्रावधान के किसी नियम का पालन नहीं किया गया है।" उन्होंने कहा, "जहां 2000 करोड़ का प्रावधान है, वहां 6000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। आय अस्सी और खर्चा रुपैया, इसलिए हिसाब-किताब देखकर बजट मंजूर किया जाएगा।