logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ajni Railway Station: रेलवे विभाग ने दी पुनर्निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी, 301.50 करोड़ करेगा खर्च


नागपुर: रेल मंत्रालय ने अजनी रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। शनिवार  को मंत्रालय ने अजनी स्टेशन के लिए प्रस्तावित डिजाइन को ट्वीट कर सार्वजनिक किया है। मंत्रालय द्वारा जारी किए डिजाइन में रेलवे स्टेशन बेहद भव्य दिख रहा है। स्टेशन पुनर्निर्माण में रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी करीब 301 करोड़ रूपये खर्च करेगा। इसको लेकर टेंडर सितंबर महीने में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

पूर्वी साइड किया जाएगा सुविधाओं का निर्माण

इस प्रोजेक्ट में अजनी स्टेशन का पुनर्विकास होगा।प्लेटफाॅर्म और स्टेशन परिसर काे आधुनिक शक्ल देकर सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। अजनी स्टेशन के पश्चिमी छोर पर जगह कम होने से पूर्वी छोर की ओर जरूरी विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें अजनी स्टेशन से अजनी आरक्षण कार्यालय की दिशा में एक बड़ा रास्ता बनाया जाएगा। यहां से महाल, मेडिकल सहित पूर्व और दक्षिण नागपुर के लोग आसानी से अजनी स्टेशन पर आ सकेंगे। वहीं, अन्य कार्योें के लिए पुराने रेलवे क्वार्टरों को हटाया जाएगा।

अजनी रेलवे परिसर की हरियाली से छेड़छाड़ न हो, इसका विशेष ख्याल आरएलडीए द्वारा रखा जाएगा। अजनी वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए कम जगह लगेगी। रेलवे स्कूल को भी हटाने की जरूरत नहीं होगी। कम से कम पेड़ों को काटना पड़ेगा।

पहले बनना था आईएमएस 

इसके पहले अजनी स्टेशन सहित आस-पास के 44 एकड़ क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंटर मॉडल स्टेशन स्टेशन का निर्माण करने वाला था। लेकिन जनता के विरोध और बड़ी संख्या में पेड़ो की कटाई करना पड़ेगा इसको देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद आरएलडीए ने अजनी स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का निर्णय लिया है।