logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Ajni ROB: 326 करोड़ में बनेगा 220 मीटर लंबा पुल, रामझूला की तर्ज पर होगा निर्माण


नागपुर: पिछले कई सालों से लंबित अजनी ब्रिज का पुनरुद्धार होने वाला है। राज्य सरकार ने पुराने पुल की जगह नया केबल पुल बनाने का ऐलान कर दिया है। राम झूला की तर्ज पर नया छह लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार 326 करोड़ करोड़ रूपये खर्च करेगी। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दी। 

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मंत्रालय में महारेल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अजनी सहित राज्य भर के लंबित आरओबी परियोजनाओं की समीक्षा की। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द अजनी पुल का काम शुरू करने का आदेश दिया। 

उपमुख्यमंत्री ने किए अपने ट्वीट में लिखा, “1927 में नागपुर में निर्मित अजनी रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) को 220 मीटर लंबे केबल स्टे आरओबी में परिवर्तित किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 326.53 करोड़ रुपये का है। नए केबल स्टेड आरओबी से इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। उन्होंने आगे लिखा कि, पुल के बन जाने के बाद नागपुर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।”

जाम से नागरिकों को मिलेगी आजादी 

उपमुख्यमंत्री के इस निर्णय से अजनी पुल का इस्तेमाल करने वाले लाखों नागपुर वासियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई समय से पुल की जगह नया पुल बनाने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही थी। सुबह और शाम के समय इस पुल से गुजरना मतलब एक युद्ध जैसा होता है। पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की भीड़ लगी रहती है। वहीं रात के समय हालत और बिगड़ जाते हैं। लोगों को इस पुल को पार करने के लिए आधा-आधा घंटा लगता है। 

पुल हो चुका है जर्जर 

1927 में निर्मित यह पुल 100 साल का होने वाला है। वहीं पुल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जिसको देखते हुए मनपा ने बड़े और भारी वाहनों का इस पुल से जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, चार पहिया और दोपहिया वाहन इससे गुजरते हैं, लेकिन पुल की उम्र को देखते हुए कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ऐसा अंदेशा लगातार जताया जारहा है, कुछ महीने पहले पुल ने दरारे आगई थी, जिसे रिपेयर किया गया था। 

राम झूला के बाद दूसरा केबल पुल

अजनी पुल के निर्माण होने के बाद रामझूला के बाद शहर में दूसरा रेलवे पुल होगा जो केबल के सहारे खड़ा रहेगा।  

ऐसा होगा पुल

  • 220 लंबा होगा नया पुल 
  • 326 करोड़ में होगा निर्णय
  • छह लेन का होगा 
  • पश्चिम से दक्षिण और पूर्व नागपुर जाना होगा आसान
  • पूरी तरह केबल पर होगा टिका