logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Akola: ग्राम पंचायत चुनाव, जिले के 131 वार्ड निर्विरोध; शेष 686 वार्डों में होगा मतदान


अकोला: एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं जिले के ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है. चुनाव में एक हफ्ता बाकी है, ऐसे में चुनाव मैदानी जंग तेज होती नजर आ रही है. चुनाव की इस प्रक्रिया में जिले के 131 वार्ड निर्विरोध हुए हैं जबकि शेष 686 वार्डों के लिए मतदान होगा. प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. 

शिंदे, फडणवीस के सत्ता में आने के बाद सरकार ने लोगों में से सरपंच पद का चुनाव करने का निर्णय लिया. इसके लिए लोग काफी उत्सुक देखे जा रहे हैं. चुनाव प्रक्रिया के अनुसार जिले की 266 ग्राम पंचायतों के लिए 18 दिसंबर को मतदान होगा.

कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान जारी

जिले की 266 ग्राम पंचायतों के 131 वार्डों के 554 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. हालांकि अब दिलचस्पी सरपंच पद के लिए है. चूंकि सरपंच पद का चुनाव सीधे लोगों से होगा, इसलिए गांवों में पैनल और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान चल रही है. आने वाले दिनों में इस ग्राम पंचायत चुनाव के काफी रंगदार होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

554 सदस्य निर्विरोध

जिले के 554 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं. जिसमें तेल्हारा तहसील के दस वार्डों के 44, अकोट तहसील के 14 वार्डों के 63, मुर्तिजापुर तहसील के 40 वार्डों के 142, अकोला तहसील के 17 वार्डों के 88, बालापुर तहसील के 15 वार्डों के 59, बार्शीटाकली तहसील के 29 वार्डों के 116, पातुर तहसील के 6 वार्डों के 42 सदस्य शामिल हैं. गांवों में मेल-मिलाप की भूमिका के कारण यह सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं. लेकिन अब सभी का ध्यान लोगों में से चुने गए सरपंचों के चयन पर होगा.