logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सभी मामलों की एक साथ, मुंबई सत्र न्यायालय में सुनवाई


  • सुप्रीम कोर्ट ने स्थानांतरण के दिये आदेश
नागपुर. सुप्रीम कोर्ट ने होम ट्रेड कंपनी से जुड़े सभी मामलों को एक साथ सुनवाई के लिए मुंबई प्रधान सत्र न्यायालय में स्थानांतरण करने का आदेश दिया है. इस संबंध में याचिका पर उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी ने आदेश जारी किया. कंपनी के माध्यम से नागपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक से 125 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़े मामले का भी समावेश है. दरअसल देश के चार राज्यों में 16 से अधिक मामले चल रहे है. आरोपी केतन सेठ ने सभी मामलों को एक ही जगह चलाने की याचिका दाखिल की थी.

नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के तत्कालीन संचालक व पूर्व मंत्री सुनील केदार का भी नाम आरोपियों में है. सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी के सभी मामलों की सुनवाई मुंबई में प्रधान सत्र न्यायाधीश के समक्ष करने का आदेश दिया है. इस आदेश के अनुसार सभी मामालों के दस्तावेज 22 अक्टूबर तक मुंबई न्यायालय में जमा कराना होगा. इसके साथ ही सभी आरोपियों को 14 नवंबर से पहले न्यायालय में हाजिरी भी लगानी होगी.