logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

साल के आखिर तक डीजल की सभी बसें सड़क से हटेगी, दो वर्षो में 850 इलेक्ट्रिक बसें आपली बस बेड़े में होंगी शामिल


नागपुर: शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए अब सिटी बस सेवा में डीजल बसों की जगह ई-बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इस साल के अंत तक, वर्तमान डीजल से चलने वाली बसों को सेवा से हटा दिया जाएगा। चूंकि ई-बसें पर्यावरण के अनुकूल बसें हैं, इसलिए प्रदूषण कम होगा। अगले दो वर्षों में नागपुर नगर निगम के बेड़े में कुल 850 ई-बसें सेवा में लाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मार्च 2023 में शहर के लिए ई-बसों के प्रावधान की घोषणा की थी। सार्वजनिक परिवहन के लिए उपयोग की जाने वाली डीजल बसों को हटाकर पर्यावरण के अनुकूल और वातानुकूलित बसें उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। मनपा आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने इस योजना का पालन किया। इसके चलते अप्रैल 2023 में नागपुर महानगरपालिका को 137 करोड़ रुपए की निधि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।

साल के आखिर तक बंद होंगी डीजल की बसें 

परिवहन प्रबंधक विनोद जाधव ने बताया कि, "2009 में जवाहरलाल नेहरू शहरी कायाकल्प मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत नागपुर महानगरपालिका को 240 डीजल बसें मिली थीं। इन बसों की खरीद के 15 साल बीत जाने के बाद इन बसों का बंद होना शुरू हो गया है। वर्तमान में 76 डीजल बसें सेवा में हैं। दिसंबर महीने तक इन बसों का बंद होना तय है। ई-बसों के सेवा में आने के बाद परिवहन विभाग का खर्च कम हो जाएगा।" जाधव ने बताया कि बसों के संचालन पर होने वाला घाटा 40 प्रतिशत कम होने की संभावना है।

सड़क की शहरों में दौड़ रही 214 ई-बसें 

राज्य सरकार से प्राप्त निधि से नागपुर महानगरपालिका को पहले चरण में 30 ई-बसें मिली हैं। इन बसों का उद्घाटन हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इन बसों के नए रूट निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। अगले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 जुलाई से इन बसों को सेवा में लगा दिया जाएगा। वर्तमान में मनपा में 445 बसें सेवा में हैं, इनमें से 214 ई-बसें हैं। इन बसों के लिए वाठोडा और खापरी में आगर (डिपो) बनाया जाएगा। इस योजना के तहत, शेष ई-बसों को विभिन्न चरणों में नागपुर में पेश किया जाएगा। इसमें 9 मीटर लंबाई की 230 ई-बसें और 12 मीटर लंबाई की 250 ई-बसें उपलब्ध होंगी। अगले दो वर्षों में शहर के यात्रियों के लिए नागपुर मनपा के बेड़े में लगभग 850 ई-बसें उपलब्ध होंगी। इन बसों को चार्ज करने के लिए लकड़गंज क्षेत्र में मातृशक्ति ई-डिपो स्थापित किया जाएगा। पीएम श्री योजना से नागपुर के लिए 150 बसें भी उपलब्ध होंगी।

एयरपोर्ट से बस सेवा शुरू होगी

महानगर पालिका के परिवहन विभाग को ई-बसें मिलने के कारण एयरपोर्ट जाने वाले या विमान से आने वाले यात्रियों को शहर में लाने के लिए ई-बस सेवा शुरू की जाएगी, ऐसा परिवहन प्रबंधक विनोद जाधव ने बताया। फ्लाइट के समय को ध्यान में रखते हुए मनपा ने यात्रियों के लिए ई-बसों की व्यवस्था की है। इससे एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को ई-बसों से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रूट तय किया जा रहा है।

नया रूट तय किया जाएगा
ई-बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही शहर में सिटी बस परिवहन के लिए नए रूट तय किए जाएंगे। साथ ही, जहां भी आवश्यकता होगी, मौजूदा रूट पर अधिक बार बस सेवा प्रदान की जाएगी। वर्तमान में नागपुर में प्रतिदिन 1 लाख 40 नागरिक बस से यात्रा करते हैं। जाधव ने कहा कि इसे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।