logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जो मंत्री और नेता रेत की कालाबाज़ारी में लिप्त है सब जेल जायेंगे- उपमुख्यमंत्री


नागपुर-राज्य में शुरू रेती के काले खेल को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है.नागपुर में मिनकॉन परिषद के कार्यक्रम में बोलते हुए फडणवीस ने कहां जो लोग रेत की कालाबाजारी में लिप्त है वो सब जेल जायेंगे। फडणवीस ने कहां की जीआर निकालने के बाद भी अगर अधिकारी काम नहीं करते है तो उन्हें घर पर बैठाना पड़ेगा। फडणवीस ने विधायक आशीष जायसवाल को उल्लेखित करते हुए कहा की जो लोग काम नहीं कर रहे है आप उनके नाम का उल्लेख करें। मैं सबको घर बैठाऊँगा, सरकार बदली है सबको समझाना पड़ेगा यह सरकार पैसा खाने वाली सरकार नहीं है और ना ही धंधा करने वाली। रेती का जो कालाबाज़ार मंत्री और जनप्रतिनिधि कर रहे थे वो हमें नहीं चलेगा।हमें कुछ नहीं चाहिए एक पैसा नहीं होना जो पैसा जनता है वो सरकार की तिजोरी में जायेगा। आप ने देखा होगा जो ऐसे व्यवहार में लिप्त थे उसको मैंने जेल में डालना शुरू किया है किसी को नहीं छोड़ा जायेगा। मै सबको जेल में डालूँगा।इस तरह से गलत काम कर हमारे पर्यावरण को ख़राब करते हुए नदियों को खोद-खोद कर एक नया पैसा सरकार को न देते हुए इस तरह का व्यवहार करने वाले सुन ले उन्होंने आज तक जो किया वो किया लेकिन अगर अब करेंगे तो मै छोडूंगा नहीं कार्रवाई तो होगी ही.आने वाले दिनों में रेती के मसले को ठीक ढंग से सुलझाने का प्रयास करेंगे। अपने इसी भाषण में फडणवीस ने यह भी कहा की आने वाले तीन सालो में देश के बड़े लॉजिस्टिक प्लेयर कम्युनिकेशन एक्सप्रेस वे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेंगे। सरकार विदर्भ,मराठवाड़ा समेत राज्य के पिछड़े भाग को जो चाहिए वो देगी लेकिन रिजल्ट देना होगा।