logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कृपाल तुमाने के साथ शिंदे समूह के सभी विधायक-सांसदों को वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा


नागपुर- राज्य के गृहविभाग ने नेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है.राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अधीन आने वाले गृहविभाग द्वारा लिए गए निर्णय के तहत शिवसेना के शिंदे गुट के सभी विधायकों और सांसदों की सुरक्षा को बढ़ाया गया है.नागपुर जिले की रामटेक लोकसभा सीट से सांसद कृपाल तुमाने समेत 41 विधायकों को 10 लोकसभा सदस्यों को वाय श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है.खास है की नए सिरे से नेताओं को सुरक्षा दिए जाने के साथ महाविकास आघाडी सरकार के नेताओं की सुरक्षा को कम किया गया है.कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण,पृथ्वीराज चव्हाण समेत पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की सुरक्षा को कम किया गया है.जबकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी,सीएम एकनाथ शिंदे,डीसीएम देवेंद्र फडणवीस को जेड प्लस सुरक्षा कायम है. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, उद्धव ठाकरें की पत्नी रश्मी ठाकरे, पुत्र तेजस और एकनाथ शिंदे के पुत्र  सुपुत्र सांसद  श्रीकांत शिंदे की वाय प्लस सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है.फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उसे एक्स कर दी गयी है.