logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मूसलाधार बारिश से शहर का जन जीवन प्रभावित, घरों में घुसा पानी; 25 सीतंबर की आई याद


नागपुर: उपराजधानी में शनिवार तड़के से जोरदार बारिश शुरु है। लगातार हो रही मूलाधार बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। एक तरफ जहां सड़के तालाब बन गई हैं, वहीं दूसरी तरफ़ लोगों के घरों में भी पानी घुसने की घटना सामने आई है। सुबह से जीस तरह से बारिश हो रही है, उसने बीते साल 25 सितंबर को आई बाढ़ की याद दिला दी है। 

शहर के कई इलाके को पानी जमा

मौसम विभाग ने तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश का अनुमान लगाया था। उसी के अनुरूप शनिवार सुबह से जोरदार बारिश शुरु हुई। जो लगातार जारी है। मूलाधार बारिश के करण शहर की प्रमुख सड़के तालाब में परिवर्तित हो गई है। सड़कों में पानी जमा होने कारण यातायात पुरी तरह ठप हो गया है। छत्रपति चौक, पड़ोले चौक, शंकर नगर, गांधीबाग, सक्करदारा सहित कई क्षेत्रों की सड़के तालाब बन गई हैं।

घरों में गुसा पानी, घर का सामान भीगा

बारिश के कारण सबसे ज्यादा फटका निचले इलाकों में रहने वालों को पड़ा है। एक तरफ जहां रिहायशी इलाकों की सड़कें तालाब बनी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ घरों में भी पानी घूस गया है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में से एक गांधीबाग, पड़ोले चौक, वाथोडा, स्वाबलंबी नगर परिसर में सड़क का पानी घरों में घूस गया है, जिसके कारण घर के अंदर का सामान भीग गए। इस दौरान  नागरिक पानी को बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। 

अंबाझारी तालाब धीरे धीरे भर रहा

बीते साल आई बाढ़ का मुख्य कारण अंबाझरी तालाब का ओवर फ्लो होना था। वहीं आज हुइ मूसलाधार बारिश से तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, ओवरफ्लो होने की स्तिथि अभी नहीं है। अंबाझरी तालाब में वर्तमान में 314 मीटर पानी मौजूद है। वहीं 317 मीटर पर आने के बाद वह ओवरफ्लो हो जाता है। अनुमान लगाया जा रह है कि, ऐसी ही बारिश रही तो तालाब रविवार तक ओवरफ्लो हो जाएगा।