logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव: पूर्व नागपुर में भाजपा का क्लीन स्वीप, नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व नागपुर में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने पूर्व नागपुर की 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद विधायक कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 101 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता पर अपना परचम लहराया है। पूर्व नागपुर क्षेत्र में भाजपा ने लगभग क्लीन स्वीप करते हुए मनपा की 28 में से 25 सीटों पर विजय दर्ज की। इस प्रचंड जीत में पिंटू झलके, बंटी कुकड़े सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सफलता हासिल की।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद रविवार को विधायक कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान नगरसेवकों ने जीत का श्रेय देते हुए फूलों की मालाएं पहनाकर केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। वहीं नितिन गडकरी ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान बोलते हुए विधायक खोपड़े ने मिली जीत को विकास और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के किये कामों की जीत बताई। खोपड़े ने कहा कि, "भाजपा पिछले 15 सालों से पूर्व नागपुर में विकास का काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि, लोकसभा हो, विधानसभा हो या अब मनपा हर जगह भाजपा को प्रचंड समर्थन मिल रहा है।"