logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव के बाद नागपुर में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी


नागपुर: नागपुर शहर में मनपा चुनाव संपन्न होते ही आयकर विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह से ही आयकर विभाग की टीमों ने शहर के 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे। इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी सुपारी से जुड़े बड़े कारोबारियों और उनके नजदीकी लोगों के यहां की जा रही है। सुपारी व्यापारी राजू अन्ना के शांति नगर और कामठी स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दी। वहीं कलिवाला भाइयों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उमिया इंडस्ट्रीज के संचालक के जगन्नाथ बुधवारी स्थित आवास और कार्यालय में भी आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।

आयकर विभाग ने नागपुर के शांति नगर, लकड़गंज, इतवारी, कलमना समेत कई इलाकों में एक साथ यह छापेमारी की है। सुपारी कारोबारियों के घरों और दफ्तरों में चल रही इस कार्रवाई को लेकर व्यापारिक जगत में भारी हलचल देखी जा रही है।

गौरतलब है कि नागपुर मध्य भारत का सबसे बड़ा सुपारी व्यापार केंद्र माना जाता है। यहां से देश के अधिकांश राज्यों में सुपारी की सप्लाई होती है। यह सुपारी मलेशिया और इंडोनेशिया से आयात की जाती है, जिसे नागपुर में प्रोसेस कर आगे भेजा जाता है। इसका उपयोग तंबाकू और मावा जैसे उत्पादों में किया जाता है।

आयकर विभाग को आशंका है कि सुपारी के इस बड़े कारोबार में टैक्स की भारी हेराफेरी की गई है। इसी संदेह के आधार पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में यह छापेमारी की जा रही है। एक साथ कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई से सुपारी व्यापारियों में खलबली मच गई है।

फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। आने वाले समय में इस कार्रवाई से बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।