शादी का झूठा वादा, साढ़े तीन साल तक शोषण; सिताबर्डी पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
नागपुर: नागपुर के सीता बर्डी पुलिस थाना अंतर्गत शादी का झूठा वादा कर एक युवक पर युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 22 वर्ष की है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती आरोपी संजीव सुगैय्या कौतालमठ से हुई थी। आरोप है कि 7 जुलाई 2022 से 20 दिसंबर 2025 के बीच आरोपी ने ‘सरप्राइज’ के बहाने युवती को सिताबर्डी इलाके के एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने शादी का झूठा आश्वासन देकर लगातार उसका शोषण किया।
जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने सिताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव सुगैय्या कौतालमठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है जहां उसे पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया गया है।
admin
News Admin