logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Ambazari Road Viral Video: सड़क की खस्ता हालत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, मनपा आयुक्त को जारी किया नोटिस


नागपुर: नागपुर के अंबाझरी तालाब के पास की सड़क के वायरल विडिओ का राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है की किस तरह सीमेंट रोड के बगल में लगाए गए आय ब्लॉक की वजह से सड़क पर दुर्घटना हो रही है. और घायल लोग एक किनारे बैठे है. आयोग ने मनपा आयुक्त के तत्काल सड़क की तकनिकी खामी को दूर करने के लिए कहा है इसके साथ ही चार हफ्ते में इस सम्बन्ध में जवाब भी माँगा है.

उपराजधानी नागपुर के अंबाझरी रोड की बदहाल हालत एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सड़क और पेवर ब्लॉक के बीच बने खतरनाक गैप (अंतराल) के कारण कई वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। इस वीडियो ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना को लेकर महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने नागपुर महानगर पालिका (NMC) के आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण माँगा है। साथ ही, आयोग ने इसे नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से संबंधित मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना है और इस स्थिति को गंभीर लापरवाही करार दिया है।

मानवाधिकार आयोग ने "मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993" की धारा 18 (ग) के अंतर्गत अंबाझरी रोड की तत्काल मरम्मत कराने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में किसी नागरिक को दुर्घटना या चोट का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त, आयोग ने वीडियो क्लिप की पेन ड्राइव भी मनपा आयुक्त को अवलोकन हेतु भेजी है, ताकि वे स्वयं हालात की गंभीरता को देखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी, जिसमें मनपा की ओर से अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी।