जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं
नागपुर: नागपुर एक ओर सूखे और जल संकट की मार झेल रहा है, तो दूसरी ओर गोरेवाड़ा सहित शहर के प्रमुख तालाबों में सीवेज का पानी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागरिकों से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की है। वहीं, जिले में पानी की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि कोराडी और खापरखेड़ा पावर प्लांट के लिए आवंटित पानी में कटौती की गई है, जिससे नागपुर शहर में अगले आठ महीने तक सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
admin
News Admin