logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर में 30 नवंबर तक रॉकेट और स्काई शॉट पर प्रतिबंध, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतिशबाजी पर रोक


24 घंटे में आग की 42 से अधिक घटनाओं के बाद मनपा का बड़ा फैसला; इमारतों की छत, टेरेस, बालकनी और झुग्गी बस्तियों में भी हवाई पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध

नागपुर: दीपावली के दौरान शहर में आग लगने की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका के शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UDMA) ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में अब 30 नवंबर 2026 तक रॉकेट, स्काई शॉट और आसमान में उड़ने वाले अन्य पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध विशेष रूप से इमारतों की छतों, टेरेस, बालकनी, झुग्गी बस्तियों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और पार्किंग स्थलों पर लागू रहेगा। इस संबंध में UDMA के अध्यक्ष एवं मनपा आयुक्त डॉ. विपिन ने 9 नवंबर को आदेश जारी किया है।

दरअसल, लक्ष्मी पूजन के दिन नागपुर में महज 24 घंटे के भीतर आग लगने की 42 से अधिक घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं में सार्वजनिक संपत्ति को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक निरीक्षण में सामने आया कि आसमान में उड़ने वाले रॉकेट और स्काई शॉट से निकलने वाली चिंगारियां कई स्थानों पर आग लगने का कारण बन सकती हैं। इनसे निकलने वाले जलते हुए पदार्थ इमारतों की छतों, झुग्गियों, कबाड़ की दुकानों, गोदामों, पेट्रोल पंपों और वाहनों पर गिरने से बड़ी दुर्घटना होने का खतरा रहता है।

इन स्थानों पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध
मनपा के आदेश के अनुसार, नागपुर महानगरपालिका की सीमा में इमारतों की छतों, टेरेस, बालकनी, रिफ्यूजी एरिया, संकरी सड़कों, झुग्गी बस्तियों, घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों, बाजारों और पार्किंग स्थलों पर रॉकेट, स्काई शॉट और हवा में उड़ने वाले पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

30 नवंबर तक लागू रहेगा आदेश
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, नागपुर की भौगोलिक स्थिति, ऊंची इमारतों, घनी आबादी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण वाले क्षेत्रों को देखते हुए इस तरह की आतिशबाजी गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। यह प्रतिबंध 9 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। नागपुर पुलिस आयुक्तालय और मनपा के अग्निशमन विभाग को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नागपुर पुलिस प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई करेगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के संबंधित प्रावधानों के तहत दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में आग की बढ़ती घटनाओं के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब देखना होगा कि पुलिस और मनपा का अग्निशमन विभाग इन प्रतिबंधों को कितनी प्रभावी तरीके से लागू कर पाता है।